{"_id":"690af29daf69a741ec0e7ab6","slug":"up-reaching-dudhwa-national-park-is-easy-direct-ac-bus-from-lucknow-available-know-fare-and-timings-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुधवा नेशनल पार्क पहुंचना हुआ आसान, लखनऊ से मिलेगी सीधी एसी बस; जानिए किराया-टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुधवा नेशनल पार्क पहुंचना हुआ आसान, लखनऊ से मिलेगी सीधी एसी बस; जानिए किराया-टाइमिंग
Wed, 05 Nov 2025 12:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:15 PM IST
सार
Dudhwa National Park: दुधवा नेशनल पार्क में पहुंचना अब आसान होने जा रहा है। अब आप सीधे एसी बस से वहां पहुंच सकेंगे। रोडवेज बस ने इसका किराया भी तय कर दिया है।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पर्क का मुख्य द्वार।
विस्तार
राजधानी से अब दुधवा नेशनल पार्क तक जाना आसान हो गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार को लखनऊ से दुधवा के लिए सीधी एसी बस सेवा (यूपी 78 एलटी 2353) की शुरुआत की। कैसरबाग बस अड्डे से इसका संचालन शुरू किया गया है और पहली बस 12 यात्रियों के साथ रवाना हुई। एक यात्री का किराया 487 रुपये तय किया गया है। कैसरबाग से दुधवा पार्क तक की दूरी 227 किमी है।
विज्ञापन
अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सेवा 15 दिन के लिए शुरू की गई है। यदि पर्याप्त संख्या में यात्री मिलते हैं, तो बस का संचालन जारी रखा जाएगा। मंगलवार को सुबह आठ बजे पहली बस दुधवा पार्क के लिए रवाना की गई। यह सीतापुर बाईपास और लखीमपुर खीरी बाईपास होते हुए दोपहर डेढ़ बजे दुधवा पहुंचेगी। वापसी में बस दुधवा नेशनल पार्क से दोपहर ढाई बजे चलेगी।
विज्ञापन