फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP reached the second place in the disposal of crimes against women

अपराध पर अंकुश: महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी पहुंचा दूसरे स्थान पर, बिहार की स्थिति सबसे खराब

Mon, 10 Jul 2023 06:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Jul 2023 06:49 PM IST
सार

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के निस्तारण के मामले में यूपी दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यूपी अब सिर्फ दादरा और दमन दीव से ही पीछे है। 

विज्ञापन
UP reached the second place in the disposal of crimes against women
महिला अपराध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलात्कार और पाक्सो एक्ट के मामलों के निस्तारण में यूपी देश में दूसरे स्थान पर है। विगत छह जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक ऐसे मामलों को 97.80 प्रतिशत तक निस्तारित किया गया है। वहीं, महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराध के लंबित मामलों के निस्तारण में भी यूपी ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इसके लिए गृह विभाग के प्रयासों की सराहना की है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऐसे मामलों के निस्तारण में पहले स्थान पर दादरा और नगर हवेली एवं दमन दीव है। वहीं, तीसरे स्थान पर पुडुचेरी है। सबसे खराब प्रदर्शन बिहार राज्य का रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश के भदोही जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा पाया गया है। दूसरे स्थान पर मऊ और तीसरे स्थान पर बलरामपुर है। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद गृह विभाग के अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित जांच को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला अपराध के मामलों के निस्तारण में प्रदेश को देश में पहले स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हमारी अलग छवि बनेगी। इसका सीधा प्रभाव निवेश पर भी पड़ेगा। वहीं जिन जिलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उन पर खासा फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों की हर महीने समीक्षा भी की जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed