{"_id":"69c2c53b1028f930c9040252","slug":"up-rapid-raids-to-ensure-lpg-supply-in-up-fir-against-25-distributors-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ताबड़तोड़ छापे, 25 वितरकों पर एफआईआर, 16 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ताबड़तोड़ छापे, 25 वितरकों पर एफआईआर, 16 लोग गिरफ्तार
Tue, 24 Mar 2026 10:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:39 PM IST
सार
यूपी भर में 12 मार्च से अब तक 12732 निरीक्षण और छापेमारी की गई है। इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 25 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि कालाबाजारी में शामिल अन्य 152 व्यक्तियों पर भी मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में 12 मार्च से अब तक 12732 निरीक्षण और छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 25 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि कालाबाजारी में शामिल अन्य 152 व्यक्तियों पर भी मुकदमे दर्ज हुए। अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 185 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में 27 मार्च से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गैस किल्लत की आंच से करीब 300 स्कूलों में ठंडे पड़े चूल्हे, भोजन के लिए 25 हजार बच्चे प्रभावित
शासनस्तर से 12 मार्च को जारी निर्देशों के तहत मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के 4,108 एलपीजी वितरकों के यहां बुकिंग के अनुरूप उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है। वर्तमान में सभी वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आवश्यकतानुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।