Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajnath Singh to inaugurate 'Divya Sanskriti Bhavan' on Friday; Deputy Chief Minister Brajesh Pathak will

यूपी: राजनाथ सिंह शुक्रवार को करेंगे दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद

Thu, 12 Nov 2026 10:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Nov 2026 10:00 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। भवन में निशुल्क राजयोग ध्यान प्रशिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। भविष्य में दो हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने की योजना है।

विज्ञापन
UP: Rajnath Singh to inaugurate 'Divya Sanskriti Bhavan' on Friday; Deputy Chief Minister Brajesh Pathak will
राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रह्माकुमारीज लखनऊ की सब-जोन इंचार्ज बीके राधा दीदी ने बताया कि संस्था की स्थापना के 90 वर्ष और लखनऊ में आध्यात्मिक सेवाओं के 72 वर्ष पूरे होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। करीब तीन एकड़ में फैले गुलजार उपवन में बने इस भवन का उद्देश्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

यहां आम लोगों को निशुल्क राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मन की शांति, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों के विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। भवन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

आगे यहां दो हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और 3 सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed