{"_id":"6af6258788851880fb0b328c","slug":"a-350-bed-trauma-center-will-be-built-at-the-lohia-institute-liver-transplants-will-also-be-performed-lucknow-news-c-13-lko1096-2005732-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में बनेगा 350 बेड का ट्रॉमा सेंटर, लिवर ट्रांसप्लांट भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में बनेगा 350 बेड का ट्रॉमा सेंटर, लिवर ट्रांसप्लांट भी होगा
विज्ञापन
डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान में मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की
लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 350 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनेगा और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा शोध को बढ़ावा देने के लिए हर साल 3.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संस्थान के विस्तार और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े इन प्रस्तावों को बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 42वीं बैठक में मंजूरी दी गई।
संस्थान के शहीद पथ परिसर के पास एलडीए की 16,603.34 वर्गमीटर जमीन खरीदने को मंजूरी मिली है। इस पर 350 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। वहीं, गोमतीनगर स्थित मुख्य परिसर के पास प्रसार भारती की 3,176 वर्गमीटर जमीन खरीदने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।
लिवर और पैंक्रियाज की जटिल सर्जरी भी होगी
संस्थान में हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी (एचपीबी) सर्जरी शुरू की जाएगी। इससे लिवर, पैंक्रियाज और पित्त नली से जुड़ी जटिल बीमारियों का उन्नत उपचार मिल सकेगा। साथ ही लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी विकसित होगी।
विज्ञापन
शोध के लिए मिलेंगे 3.82 करोड़ रुपये
एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच के विद्यार्थियों के शोध कार्यों के लिए इंस्टीट्यूशनल स्मॉल रिसर्च ग्रांट स्कीम शुरू होगी। इसके लिए सालाना 3.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संस्थान की शोध पत्रिका ''जर्नल ऑफ ट्रांसलेशनल एंड क्लिनिकल हेल्थ साइंसेज'' भी शुरू होगी, जिसका साल में तीन बार प्रकाशन किया जाएगा।
तीन विभागों में सृजित होंगे नए पद
न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर और दो रेडियोफार्मासिस्ट के पद सृजित होंगे। फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में साइंटिस्ट ग्रेड-दो का एक पद बनेगा। इसके अलावा निदेशक को सरकारी नियमों के तहत कर्मचारियों के पे प्रोटेक्शन संबंधी मामलों में मंजूरी देने का अधिकार दिया गया है।