{"_id":"6af62671d6669b11720aa7e2","slug":"three-children-of-a-family-died-in-suspicious-circumstances-in-four-days-lucknow-news-c-13-lko1096-2004993-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार दिन में एक परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार दिन में एक परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
लक्ष्मी कार्तिक और दिव्यांश
मलिहाबाद। क्षेत्र के खंडसरा गांव में चार दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों लक्ष्मी (10), कार्तिक (07) और दिव्यांश (3) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है तीनों को हल्का बुखार आया था। मौत के बाद नाक और मुंह से खून भी निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका जताई है। सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह साफ होगी।
खंडसरा गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि नौ नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके सबसे छोटे बेटे दिव्यांश की हल्का बुखार आने के बाद तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी जान चली गई। अगले दिन बड़े बेटे कार्तिक की भी उसी तरह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
आशीष ने बताया कि दस नवंबर की रात बेटी लक्ष्मी को भी हल्का बुखार आने के साथ पेट में दर्द हुआ। उसे दुबग्गा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष के परिवार में पत्नी अंजली और मां निर्मला हैं। लक्ष्मी कक्षा तीन और कार्तिक कक्षा एक का छात्र था। बिलखते आशीष यही बोल रहे थे कि उनका पूरा वंश खत्म हो गया।
विज्ञापन
उधर, मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों ने एक ही तरीके से तीनों बच्चों की मौत की बात बताई है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर कार्तिक और दिव्यांश के शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वर्जन
तीन बच्चों की मौत की सूचना पर डॉ. जाकिर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गई थी। परिवार में बच्चों के अलावा कोई अन्य बीमार नहीं मिला। बच्चों की दादी निर्मला आशा बहू हैं। नाक और मुंह से खून आने का कारण फूड पॉइजनिंग हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी। टीम शुक्रवार को गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच भी करेगी।
- डॉ. धनंजय कुशवाहा, सीएचसी अधीक्षक
बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ