{"_id":"69f8af5b4e5ac4d4eb03ca36","slug":"up-rains-across-the-state-have-sent-temperatures-plummeting-with-a-storm-and-hailstorm-alert-issued-for-the-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बारिश से पारे ने लगाया गोता, आज इन जिलों में आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बारिश से पारे ने लगाया गोता, आज इन जिलों में आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी
Tue, 05 May 2026 06:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 05 May 2026 06:20 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार को ज्यादातर जिलों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बदले मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। संभल में सर्वाधिक 130 मिमी और कासगंज में 97 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बरेली में 54.6 मिमी, बाराबंकी में 53 मिमी, मुरादाबाद में 45 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
सोमवार को बलरामपुर, अलीगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में 80 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिर गया। तराई क्षेत्रों में ठंडक और सिहरन महसूस की गई।
विज्ञापन
बाराबंकी में 26.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 12.1 डिग्री कम रहा। शाहजहांपुर 27.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 21 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी। पांच से सात मई के बीच भी कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है।
इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या , अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।
यहां है 70 किमी/घंटा तक की झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।