फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rainfall will stop in the state from tomorrow, temperatures may drop by three to five degrees; dense fog m

यूपी: आज से थम जाएगी प्रदेश में बारिश, तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा; इन जिलों में रह सकता है कोहरा

Thu, 29 Jan 2026 12:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 Jan 2026 12:34 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में 29 जनवरी से एक बार फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Rainfall will stop in the state from tomorrow, temperatures may drop by three to five degrees; dense fog m
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को मध्यांचल और पूर्वी यूपी में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में बारिश थमेगी और फिलहाल यूपी में अगले चार दिन माैसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान यानी रात में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


बुधवार को कन्नाैज में प्रदेश में सर्वाधिक 41 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं हरदोई में 32 मिमी, बाराबंकी में 24 मिमी, लखीमपुर खीरी में 21 मिमी, बहराइच में 11.4 मिमी, सीतापुर में 11 मिमी और गोंडा में 8.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।बुधवार को 9 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वहीं 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ हरदोई सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में बारिश के दाैर के बाद विक्षोभ का असर खत्म होगा। अगले दो दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी और तराई में सुबह कोहरा दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से भीगी राजधानी की सुबह, हवा में घुली ठंड

राजधानी में मंगलवार की देर शाम विक्षोभ के असर से शुरू हुई बारिश, रुक रुक कर बुधवार की देर सुबह तक जारी रही। बुधवार की शाम पछुआ चली और हवा में ठंडक घुल गई। बादलों की आवाजाही और तेज हवा की माैजूदगी से अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट आई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और लखनऊ में बारिश थमेगी। फिलहाल अगले चार दिन तक माैसम शुष्क रहेगा। पछुआ के असर से रात का तापमान गिरेगा और 48 घंटों में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और रात का तापमान 3 डिग्री बढ़त के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

जनवरी में सामान्य से 39 प्रतिशत कम हुई बारिश 
लखनऊ में इस बार जनवरी का महीना बारिश के लिहाज से फीका रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में शहर में कुल 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस माह में 14.1 मिमी वर्षा होती है। इस तरह राजधानी में सामान्य से लगभग 39 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed