Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain falls in the Varanasi and Vindhyachal divisions; night temperatures expected to drop by 3–5 degrees

यूपी: वाराणसी और विंध्याचल मंडल में बरसे बादल, पछुआ हवाओं से तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा रात का पारा

Sun, 22 Nov 2026 10:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Nov 2026 10:21 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, रात के पारे मं तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
 

विज्ञापन
UP: Rain falls in the Varanasi and Vindhyachal divisions; night temperatures expected to drop by 3–5 degrees
- फोटो : amar ujala

विस्तार

चक्रवात अकवान के बचे खुचे असर से रविवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। वाराणसी, विंध्याचल और आजमगढ़ मंडल के जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और इन इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सोनभद्र में सबसे अधिक 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पुरवा हवाओं के चलते वाराणसी, प्रयागराज और चुर्क में रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक रहा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से चक्रवात का असर खत्म हो जाएगा और हवा का रुख पछुआ हो जाएगा। इससे अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। रात और सुबह की ठंड बढ़ने के साथ ही तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपीपीएससी अध्यक्ष पद के लिए दीपक के नाम पर असमंजस, डीजी पीएसी आलोक सिंह को लेकर भी चर्चा


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 23 नवंबर से चक्रवात और पुरवा हवाओं का असर समाप्त हो जाएगा। रविवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

यूपी में तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
हालांकि, दिसंबर के पहले हफ्ते तक दिन के तापमान में किसी बड़ी गिरावट की कोई संभावना नहीं है, जिसकी वजह से अभी कड़ाके की सर्दी की पूरी तरह शुरुआत नहीं हो पाएगी। अगले हफ्ते न्यूनतम तापमान उत्तर-पश्चिम राजस्थान में 5 से 8 डिग्री, पंजाब में 6 से 10 डिग्री, हरियाणा में 7 से 11 डिग्री, चंडीगढ़: 8 से 10 डिग्री, यूपी में 13 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed