{"_id":"69fcaae7a31a1e97380ddff4","slug":"up-rain-continues-in-the-state-with-heavy-downpours-in-the-terai-region-and-bundelkhand-ipl-match-halted-du-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में जारी है बारिश का दौर, तराई और बुंदेलखंड में भारी बरसात; औसत से 13 डिग्री तक गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में जारी है बारिश का दौर, तराई और बुंदेलखंड में भारी बरसात; औसत से 13 डिग्री तक गिरा पारा
Thu, 07 May 2026 09:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 07 May 2026 09:05 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में बेमौसम बरसात का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बुंदेलखंड और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत तराई, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 27 मिमी बारिश जालौन में हुई, जबकि महराजगंज में 23 मिमी और झांसी में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
बारिश और ठंडी हवाओं के असर से तराई व पश्चिमी जिलों में मौसम में ठंडक बढ़ गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। हरदोई, इटावा, बरेली और नजीबाबाद में तापमान सामान्य से करीब 13 डिग्री नीचे पहुंच गया। नजीबाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अगले दो दिनों में बूंदाबांदी कम होने और तापमान बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि, सोमवार से पश्चिमी यूपी में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी फिर शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
कई बार रुका आईपीएल मैच
बारिश की वजह से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा मैच कई बार रुका। लखनऊ में सुबह भी कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई थी।