{"_id":"601c1bf9cab59209604a5392","slug":"up-rail-budget-railways-will-spend-8590-crores-on-these-projects-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP RAIL BUDGET : यूपी के इन प्रोजेक्ट पर 8590 करोड़ खर्च करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP RAIL BUDGET : यूपी के इन प्रोजेक्ट पर 8590 करोड़ खर्च करेगा रेलवे
Thu, 04 Feb 2021 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 8590 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेशन और लाइनों का कायाकल्प करेगा। केंद्रीय बजट की ये धनराशि रेलवे के प्रोजेक्ट पर खर्च होगी। इस खर्च में पूर्वोत्तर रेलवे के लिए 4467 करोड़ और उत्तर रेलवे के लिए 4123 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस रकम से यूपी के नौ रेल मंडलों में सुधार कार्य तेजी से चल रहे हैं जिससे उनको और गति मिलेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार केंद्र ने पिछले साल के मुकाबले इस साल बजट में 40 फ़ीसदी अधिक रकम आवंटित की है।
रेलवे को सबसे अधिक यूपी में अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटन हुआ। इस रकम से नई रेल लाइन बिछाने, विद्युतीकरण, डबलिंग, अमान परिवर्तन और हाइस्पीड ट्रेन कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पूरे होंगे। वर्तमान में यूपी के अंदर 83 बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य तेज गति से चल रहा है। इसमें 7143 किमी. सेक्शन पर अमान परिवर्तन, डबलिंग का प्रोजेक्ट और नई लाइन बिछाने का कार्य 96697 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त 1743 किमी. लंबी नई लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट पर 29051 करोड़ रुपये, 447 किलोमीटर लंबे छह रूटों के अमान परिवर्तन प्रोजेक्ट पर 2625 करोड़ और 4923 किमी की 61 डबलिंग प्रोजेक्ट पर 65021 करोड़ रुपये की योजना शामिल है।

अयोध्या में 100 करोड़ की अधिक की रकम से बनेगा नया स्टेशन
केंद्र सरकार ने प्रदेश के अयोध्या रेलवे स्टेशन को चमकाने के लिए 100 करोड़ से अधिक की रकम आवंटित की है। श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए अयोध्या में नया रेलवे स्टेशन बनेगा। रेलवे को इस वर्ष 50 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
इन कार्य के लिए भी मिली धनराशि
- बाराबंकी से अकबरपुर तक 161 किमी. रेलखंड की डबलिंग और विद्युतीकरण के1200 करोड़ के कार्य में से 258 करोड़ रुपये जारी।
- जौनपुर-टांडा 77.25 किमी. रूट की डबलिंग के प्रोजेक्ट के लिए 204 करोड़ रुपये आवंटित।
ये काम भी होंगे...
ताड़ीघाट-गाजीपुर-मऊ नई लाइन निर्माण हेतु 559 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर नई लाइन निर्माण के लिए 20 करोड़ का आवंटन हुआ, जिससे पूर्वी यूपी स्थित बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर जैसे आकांक्षी जिलों के विकास को गति मिलेगी। इंदारा-दोहरीघाट, लखनऊ-पीलीभीत, शाहजहांपुर-पीलीभीत और नानपारा-नेपालगंज रोड अमान परिवर्तन परियोजनाओं को समय से पूरा करने हेतु 365 करोड़ आवंटित किये गये हैं। दोहरीकरण की विभिन्न परियोजनाओं में छपरा-बलिया, गाजीपुर सिटी-औंड़िहार, माधोसिंह-प्रयागराज, फेफना-इंदारा, मऊ-शाहहगंज, भटनी-औंड़िहार, औंड़िहार-जौनपुर, मल्हौर-डालीगंज, गोरखपुर कैंट-बाल्मीकिनगर, गोरखपुर-नकहा जंगल, डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन व बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन शामिल हैं।