फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul reached Rae Bareli, Yogi government minister accused the police of beating BJP workers

यूपी: राहुल पहुंचे रायबरेली, योगी सरकार के मंत्री ने लगाए पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने के आरोप

Wed, 10 Sep 2025 07:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Sep 2025 07:53 PM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अपने दो दिन के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे। उनके रास्ते पर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
UP: Rahul reached Rae Bareli, Yogi government minister accused the police of beating BJP workers
भाजपाईयों ने रोका राहुल गांधी का रास्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बुधवार सुबह करीब १० बजे वह महावीर इंस्टीटयूट में स्नातक शिक्षक एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अफसरों ने मारपीट की है। झंडे और माइक हैंडसेट छीन लिए हैं। जानकारी होने पर बीचबचाव किया और धरने पर बैठा।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां इस कदर की थी कि जैसे कोई विदेश का राष्ट्राध्यक्ष रायबरेली आ रहा है। राहुल के दौरे पर वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। रूट डायवर्जन से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। यह जिले की जनता के साथ कैसे मजाक है। राज्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री भारत सरकार, प्रदेश के मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 

दिनेश का पलटवार, बोले राहुल की दादी सबसे बड़ी चोर

सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी खुलने से देश के भाजपाई परेशान के जवाब पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया। राज्यमंत्री ने कहा है कि राहुल की दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सबसे बड़ी चोर हैं। इंदिरा की चोरी रायबरेली में पकड़ी गई थी और उन्होंने जनादेश का सम्मान नहीं किया और जनता पर इमरजेंसी थोप दी थी। राहुल गांधी चोर के नाती हैं। राहुल चोरी भी करते हैं और सीना जोरी भी कर रहे हैं। राहुल दगे हुए बम हैं। कहा कि मैं सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन आज तक मैंने कभी भी किसी की मां अपमान नहीं किया। राहुल के मंच से नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे गए। राहुल ने अपशब्द कहने वाले कार्यकर्ता पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही पार्टी से निकाला। राहुल की बहन प्रियंका गांधी सूर्पनखा हैं, जो देश के प्रधानमंत्री के रोने पर हंसती हैं। बिहार जाकर प्रियंका बताती हैं कि प्रधानमंत्री तो यहां रोने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed