फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi will visit Fatehpur on October 17 to meet the family of Hariom Valmiki, who was lynched in Ra

UP: कल फतेहपुर जाएंगे राहुल गांधी, मॉब लिंचिंग में मारे गये हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Thu, 16 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Oct 2025 12:10 AM IST
सार

Dalit Hariom Valmiki: राहुल गांधी 17 अक्तूबर को हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए फतेहुपर जा रहे हैं। राहुल गांधी पहले उनके पिता से फोन पर बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi will visit Fatehpur on October 17 to meet the family of Hariom Valmiki, who was lynched in Ra
हरिओम के परिवार से मिलने जाएंगे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अक्तूबर को फतेहपुर जाएंगे। वह रायबरेली में पिटाई से दम तोड़ने वाले हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कार से फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। वह सदर कोतवाली के तुराब अली का पुरवा निवासी हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस दलितों के मुद्दों को लेकर लगातार गंभीरता दिख रही है। दलितों को जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदेश में होने वाली दलित उत्पीड़न की हर घटना पर खुद मौके पर जा रहे हैं।

विज्ञापन


रायबरेली में फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि की जिस वक्त कुछ लोग पिटाई कर रहे थे, उसने राहुल गांधी का नाम लेते हुए गुहार लगाई थी। इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और संसद राकेश राठौर परिजनों को आर्थिक मदद देने जा रहे थे। किंतु पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। अब राहुल गांधी खुद फतेहपुर जाकर हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलेंगे।
विज्ञापन


योगी सरकार के मंत्रियों ने की थी मुलाकात
बाद में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों राकेश सचान और असीम अरुण ने पीड़ित के घर जाकर मुलाकात की थी। उसी शाम पीड़ित की पत्नी ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed