फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi's lawyer defends his defamation case, says he never intended to insult anyone

यूपी: राहुल गांधी के मानहानि केस में वकील ने रखा उनका पक्ष, कहा-किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं था

Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
सार

Rahul Gandhi-Amit Shah issue: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की शेष बहस की कार्यवाही चली। 

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi's lawyer defends his defamation case, says he never intended to insult anyone
अमित शाह और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की शेष बहस की कार्यवाही चली। सांसद राहुल गांधी के वकील ने अपनी लिखित बहस में किसी को अपमानित करने के इरादे से बयान नहीं देने की बात कही है।

विज्ञापन


परिवादी पक्ष के वकील ने विवादित बयान देने की बात स्वीकार करने के आधार पर दोषी करार दिए जाने की मांग की है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में 12 अक्तूबर की तारीख तय की है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में सांसद राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का परिवाद दायर किया है। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed