{"_id":"6871b55ad67d0cb808085b0b","slug":"up-rahul-gandhi-s-british-citizenship-case-reaches-court-again-review-petition-filed-in-high-court-origina-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिर कोर्ट पहुंचा राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला, हाईकोर्ट में दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिर कोर्ट पहुंचा राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला, हाईकोर्ट में दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका
Sat, 12 Jul 2025 06:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:37 AM IST
सार
Rahul Gandhi British citizenship case:राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता का मामला एक बार फिर से कोर्ट पहुंचा है। न्यायालय मूल याचिका को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : instagram/Rahul Gandhi
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में शुक्रवार एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गयी है। याची एस विग्नेश शिशिर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को उक्त पुनर्विचार याचिका दाखिल की है, जिसमें लंदन, वियतनाम और उज़्बेकिस्तान के वीडियो सहित अन्य साक्ष्य भी दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने बीती 5 मई को मूल याचिका को निस्तारित करते हुए याची को छूट दी थी कि वह अन्य विधिक वैकल्पिक उपाय अपना सकता है। कोर्ट ने यह आदेश केंद्र सरकार की ओर से आये इस जवाब के बाद दिया था कि याची द्वारा की गई शिकायत के निस्तारण के लिए कोई समय सीमा नहीं बतायी जा सकती है, क्योंकि, यूनाइटेड किंगडम से जानकारियाँ मांगी गई हैं और उनके द्वारा मांगी गई जानकारियां देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
कर्नाटक के एस विग्नेश शिशिर का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है, हालांकि रजिस्ट्री ने सुनवायी के लिए अभी याचिका को पास नहीं किया है। रजिस्ट्री से पास होने के बाद ही कोई भी याचिका हाईकोर्ट के समक्ष सुनवायी के लिए पेश की जाती है।
विज्ञापन