यूपी: आज से दो दिन के दौर पर रायबरेली पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, जिलों के बूथ अध्यक्षों से करेंगे सीधी बात
Rahul Gandhi visit to Rae Bareli: रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंच रहे हैं। रायबरेली के साथ वह अमेठी भी जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दिनभर जिला प्रशासन हलकान रहा।
दिशा की बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी। पिछली बैठक में उठाए गए कई मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। सांसद राहुल गांधी पिछली बैठक में उठे मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंंगे। इसके बाद वे जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी शामिल रहेंगे।
बैठक में जिले के सभी विधायकों, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष को भी न्योता दिया गया है। बैठक में केंद्रीय योजनाओं की जिले में प्रगति की समीक्षा होगी। इसके लिए प्रशासन ने योजनाओं की प्रगति की बुकलेट तैयार कर ली है। सभी जन प्रतिनिधियों को बुकलेट की एक-एक काॅपी दी जाएगी। इसी बुकलेट के आधार पर समीक्षा होगी।
राहुल गांधी के आज के कार्यक्रम
तेलंगाना: राहुल गांधी बोले- मौलिक रूप से बदल गई है लोकतांत्रिक राजनीति, पुराने नियम अब लागू नहीं होते
बुधवार को इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राहुल गांधी बुधवार सुबह 8.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.15 बजे गन फैक्टरी एवं इंडो-रसियन रायफल्स प्रालि. कोरवा अमेठी का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। शाम 3.20 बजे संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज अमेठी से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।