{"_id":"680cbfba328a5e8830026513","slug":"congress-mp-rahul-gandhi-says-democratic-politics-fundamentally-changed-across-globe-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: राहुल गांधी बोले- मौलिक रूप से बदल गई है लोकतांत्रिक राजनीति, पुराने नियम अब लागू नहीं होते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: राहुल गांधी बोले- मौलिक रूप से बदल गई है लोकतांत्रिक राजनीति, पुराने नियम अब लागू नहीं होते
Sat, 26 Apr 2025 04:43 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को भारत समिट 2025 में भाग लेने के लिए तेलंगाना पहुंचे। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक राजनीति मौलिक रूप से बदल गई है। दशकों पहले जो नियम लागू थे, वे अब लागू नहीं होते। वैश्विक न्याय, समानता और प्रगतिशील सहयोग पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने पर केंद्रित दो दिवसीय सम्मेलन भारत शिखर सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ था।
‘भारत समिट 2025’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज के आक्रामक राजनीतिक माहौल में विपक्ष को कुचलना और मीडिया को कमजोर करना ही लक्ष्य बन गया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान अपने अनुभवों को याद करते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि नेता लोगों की आवाज समझने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राजनीति, लोकतांत्रिक राजनीति पूरी दुनिया में मौलिक रूप से बदल गई है। मैं कहूंगा कि एक दशक पहले जो नियम लागू थे, वे अब लागू नहीं होते। कभी-कभी, जब मैं अपनी पार्टी के युवा सदस्यों से बात करता हूं, तो पाता हूं कि जो चीजें 10 साल पहले प्रभावी थी, जो साधन 10 साल पहले कारगर थे, वे अब कारगर नहीं हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, इसलिए एक तरह से पुराने नेता खत्म हो चुके हैं और एक नए तरह के नेता को गढ़ा जाना चाहिए।’ गांधी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें मूल रूप से शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करना था, लेकिन इसके बजाय उन्हें कश्मीर जाना पड़ा। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कार्यक्रम के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
‘भारत समिट 2025’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज के आक्रामक राजनीतिक माहौल में विपक्ष को कुचलना और मीडिया को कमजोर करना ही लक्ष्य बन गया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान अपने अनुभवों को याद करते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि नेता लोगों की आवाज समझने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Khabron Ke Khiladi: स्वतंत्रता सेनानियों पर राहुल गांधी को मिली सुप्रीम 'फटकार'? विश्लेषकों ने बताए इसके मायने