{"_id":"69badd5e2c30ae52910404b7","slug":"up-putting-an-end-to-speculation-surrounding-the-panchayat-elections-in-the-state-instructions-to-complete-t-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों को विराम, जुलाई तक हर हाल में पूरे कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों को विराम, जुलाई तक हर हाल में पूरे कराने के निर्देश
Wed, 18 Mar 2026 10:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:44 PM IST
सार
UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे इस बारे में अटकलों का दौर खत्म होने वाला है। यूपी सरकार के मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव जुलाई तक हो जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अनिश्चितता पर सरकार ने विराम लगा दिया है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव जुलाई 2026 तक हर हाल में करा लिए जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश का पालन होगा और प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
राजभर ने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल भले अलग-अलग समय पर समाप्त हो रहे हों, लेकिन किसी का भी कार्यकाल जुलाई से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक मशीनरी को तैयारी संबंधी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ओबीसी आरक्षण को लेकर मंत्री ने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी मिल जाएगी। आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर ही तय होगा और कोई नई गणना नहीं कराई जाएगी। पूर्व में लागू आरक्षण चक्र को ही जारी रखा जाएगा। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आयोग की रिपोर्ट मिलते ही सीटों का आरक्षण तय कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन