फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pursuing B.Ed. will become more expensive in the state, with the application fee for online counselling a

यूपी: प्रदेश में और महंगा होगा बीएड करना, आवेदन के साथ बढ़ाया जाएगा ऑनलाइन काउंसिलिंग का पंजीकरण शुल्क

Tue, 10 Feb 2026 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Feb 2026 08:00 AM IST
सार

B.Ed Entrance Exam: यूपी के कॉलेजों से बीएड करना और महंगा होने जा रहा है। दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाले आवेदन का शुल्क उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
UP: Pursuing B.Ed. will become more expensive in the state, with the application fee for online counselling a
बीएड प्रवेश परीक्षा। सांकेतिक फोटो। - फोटो : परिजन।

विस्तार

प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाले आवेदन का शुल्क उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ा दिया है। प्रवेश आवेदन शुल्क जहां 250 रुपये बढ़ाया गया है। वहीं ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क में भी सौ रुपये की वृद्धि की गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार देर रात से शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन पिछले तीन साल से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क को संशोधित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार सामान्य, ओबीसी व प्रदेश के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1400 से बढ़ाकर अब 1650 रुपये कर दिया गया है। वहीं प्रदेश के एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 700 से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। इस तरह सामान्य व ओबीसी के लिए 250 और एससी-एसटी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी की ओर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क भी 850 रुपये किया गया है। जो पहले 750 रुपये था। उन्होंने कहा है कि राज्य विश्वविद्यालय (संबद्ध, सहयुक्त व घटक महाविद्यालयों में शिक्षा की उपाधि के लिए शिक्षण पाठ्यक्रमों प्रवेश का विनियमन) 10वें संशोधन के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह हैं कुछ आंकड़े
वर्तमान सत्र में 2.50 लाख सीटों के लिए हुई थी प्रवेश परीक्षा
3.44 लाख से अधिक हुए थे आवेदन
2.18 लाख छात्रों ने लिया है बीएड प्रवेश
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed