फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Puja Pal expelled from SP made a scathing attack on Akhilesh, said- Life is in danger from SP-sponsored ma

यूपी: सपा से निष्कासित पूजा पाल ने किया अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- सपा पोषित माफिया से जान का खतरा

Mon, 25 Aug 2025 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Aug 2025 07:31 PM IST
सार

Puja Pal: सपा से निष्कासित पूजा पाल ने अखिलेश यादव को एक बार फिर से पत्र लिखा है। इस बार उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा कही गई बात का जवाब दिया है। 

विज्ञापन
UP: Puja Pal expelled from SP made a scathing attack on Akhilesh, said- Life is in danger from SP-sponsored ma
पूजा पाल को सपा से निष्कासित कर दिया गया था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव को फिर से पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सपा के पोषित माफिया और गुंडों से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। पत्र में पूजा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए लिखा कि जब मेरे पति की हत्या हुई, तब सपा सरकार थी। मुझे डर है कि सपा के पोषित माफिया-गुंडे मेरी हत्या करा सकते हैं। मुझे भाजपा नेताओं से खतरा नहीं है। मैंने खतरों से जूझते हुए जीवन जिया है। क्षेत्र की जनता और अति पिछड़ा पाल समाज मेरे साथ है। मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


पूजा ने लिखा कि सपा ने उनके और उनके पति के खिलाफ माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को तीन चुनाव में प्रत्याशी बनाया। जब मुझे सहारे की जरूरत थी, तब मेरे पति के हत्यारे को मेरे खिलाफ चुनाव में उतारा। जनता और पाल समाज ने मेरा साथ दिया और उसे हराया। वहीं अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा कि मेरी मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है। मेरा उद्देश्य पति के हत्यारों को सजा दिलाना था। 
विज्ञापन


योगी सरकार ने मुझे न्याय दिया और हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया। लेकिन सपा आज भी अपराधियों को दूध पिलाकर पाप कर रही है, जिसे आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। वहीं अपने निष्कासन के बारे में लिखा कि यह भ्रम है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें सपा से निकाला गया। मेरा निष्कासन तब हुआ, जब मैंने सदन में माफिया अतीक का नाम लिया। सपा अपराधियों की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकी। सपा के इस कदम से अतीक के परिवार का मनोबल बढ़ा है, जिसमें अभी दर्जनों अपराधी मौजूद हैं। उनकी हिम्मत बढ़ने से मुझे जान का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश पीडीए का अर्थ बदल रहे

पूजा ने सपा के पीडीए फॉर्मूले पर तंज कसते हुए लिखा कि अखिलेश इसका अर्थ बार-बार बदलते हैं। वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र का उल्लेख करते हुए खुद भी जांच की मांग की। उन्होंने अखिलेश के बागी विधायकों को मंत्री बनाने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में कितने अति पिछड़ों को मंत्री बनाया गया था। तब केवल अपने समाज और मुस्लिम समाज को प्राथमिकता दी गई थी। अति पिछड़ों को जूठन जैसा सम्मान मिला। सपा अति पिछड़ों की नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed