Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Psychiatry is placing greater emphasis on hygiene during pregnancy; some people show symptoms of OCD after

UP : गर्भावस्था में हाइजीन पर ज्यादा जोर...दे रहा 'मनोरोग'; कुछ में गर्भावस्था के बाद दिखते ओसीडी के लक्षण

Thu, 13 Nov 2025 07:26 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:26 PM IST
सार

केजीएमयू के विशेषज्ञों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक साफ-सफाई की आदत कई महिलाओं में ओसीडी (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) का कारण बन रही है। यह मानसिक रोग अवसाद और आत्महत्या के खतरे को बढ़ाता है। लक्षणों में बार-बार हाथ धोना, चीजों को व्यवस्थित रखना और अनचाहे विचार शामिल हैं। लगातार इलाज जरूरी है।

विज्ञापन
UP: Psychiatry is placing greater emphasis on hygiene during pregnancy; some people show symptoms of OCD after
गर्भावस्था में दवाओं के इस्तेमाल को लेकर सावधानी जरूरी - फोटो : Freepik.com

विस्तार

गर्भावस्था में बहुत सी महिलाएं साफ-सफाई (हाइजीन) का जरूरत से ज्यादा ध्यान देने लगती हैं। ऐसी कुछ महिलाएं बाद में ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रसित हो जाती हैं। ओसीडी को अक्सर सिर्फ बार-बार हाथ धोने या चीजों को व्यवस्थित रखने की आदत ही समझा जाता है, लेकिन यह एक जटिल मानसिक रोग है।

विज्ञापन


ये कहना है केजीएमयू के मनोचिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार कर और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद कन्नेकांती का। इन्होंने बताया कि केजीएमयू मनोरोग विभाग में रोज ओसीडी के 7-8 केस आते हैं। यह एक दीर्घकालिक बीमारी है। डॉ. सुजीत के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान सफाई पर अधिक ध्यान देने की वजह से महिलाओं में ओसीडी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे केस पिछले कुछ वर्षों से देखने को मिल रहे हैं। सामान्य तौर पर 20 वर्ष से अधिक की उम्र में यह बीमारी शुरू होती है। कुछ मामलों में आठ से दस वर्ष की उम्र में ही बीमारी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

मरीजों में आत्महत्या का खतरा ज्यादा

डॉ. सुजीत के अनुसार, ओसीडी पीड़ितों के बारे में यह माना जाता था कि उनमें आत्महत्या की प्रवृति कम होती है, लेकिन कई अध्ययनों से पता चला है कि अन्य मरीजों की तुलना में ओसीडी पीड़ितों में अवसाद का खतरा अधिक होता है। ऐसे में इनमें आत्महत्या करने का भी खतरा अधिक है। ऐसे मरीजों में लगातार इलाज कराने की जरूरत पड़ती है। ओसीडी के कुल मरीजों में 55-65 प्रतिशत को लगातार इलाज कराते रहना जरूरी होता है। बहुत कम मामले होते हैं, जो कम समय के इलाज में पूरी तरह ठीक हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षणों को ऐसे पहचानें

सामान्य लक्षण : गंदगी को लेकर अधिक सतर्क रहना, बारबार हाथ धोना, दरवाजा चेक करना, नहाना।
असामान्य लक्षण : चीजों को एक ही तरीके से रखना और करना। परिजन और भगवान के खिलाफ अनैतिक विचार आना। होल्डिंग डिसऑर्डर (फालतू की वस्तुओं को भी एकत्रित करना)। आपत्तिजनक या वर्जित यौन विचार या धर्म से संबंधित निंदात्मक विचार आना।

ये हैं ओसीडी के कारण

जैविक कारक : सेरोटोनिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ना, आनुवंशिक, सिर में गंभीर चोट लगने के कुछ साल बाद।
मनोवैज्ञानिक : परफेक्शनिस्ट पर्सनालिटी (गलतियों के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता)।
सामाजिक : अधिक धार्मिक व्यक्तित्व और उनके नियमों के प्रति अतिसंवेदनशीलता।
अन्य कारण : बचपन में इंफेक्शन, तनाव, स्क्रैबिक इंफेक्शन (खुजली और दाने वाली त्वचा रोग)।

इलाज में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण

  •  लक्षणों को नजरअंदाज न करें, मनोचिकित्सक को दिखाएं।
  •  परिजन अनचाही आदतों को बढ़ावा देने से बचें।
  •  मजाक उड़ाने की जगह मरीज की मनोदशा को समझें।
  •  मरीज की अनचाही आदतों को छुड़ाने के लिए डांटे नहीं, दबाव भी न बनाएं।
  •  प्यार से समझाकर धीर-धीरे आदतों को कम करवाने का प्रयास करें।
  •  भ्रम से निकाल कर वास्तविक की पहचान कराएं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed