फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Procurement of maize, millet and jowar in the state will start from October 1, geo tagging will be done ti

यूपी: प्रदेश में मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद एक अक्टूबर से होगी शुरू, 30 अगस्त तक होगी जियो टैगिंग

Tue, 13 Aug 2024 08:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 13 Aug 2024 08:54 PM IST
सार

Procurement of maize and jowar: यूपी में मक्का, बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों की सरकारी खरीब एक अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए पंजीकरण एक अगस्त से शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन
UP: Procurement of maize, millet and jowar in the state will start from October 1, geo tagging will be done ti
मक्के की खरीद एक अक्टूबर से। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी तैयारियों के संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग ने समय-सरिणी जारी की है। जिसके अनुसार कृषकों को स्वयं या जनसुविधा केंद्र आदि के माध्यम से पंजीकरण कराने के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से प्रारंभ है। वहीं केंद्रों की जियो टैगिंग 30 अगस्त तक, धन का आंकलन व उपलब्धता, बोरे की उपलब्धता, स्टाफ की तैनाती हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति, ई-पॉप डिवाइस की उपलब्धता संबंधी व्यवस्था 15 सितंबर तक कर ली जाएगी। वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी 15 सितंबर तक कर ली जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की चार सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार
 उत्तर प्रदेश की चार सहकारी चीनी मिलों को बेहतर प्रबंधन और दक्षता के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 10 अगस्त को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ के तत्वाधान में आयोजित ‘चीनी उद्योग संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23’ समारोह में दिया। इस उपलब्धि को प्रदेश के सहकारी चीनी उद्योग के लिए एक बड़ा सम्मान माना जा रहा है, जो उनके बेहतर प्रबंधन और कार्यक्षमता का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेश गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि पुरस्कृत चीनी मिलों में रमाला चीनी मिल को अधिकतम गन्ना पेराई, स्नेहरोड चीनी मिल को तकनीकी दक्षता, अनूपशहर चीनी मिल को गन्ना विकास और गजरौला चीनी मिल को वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 23 सहकारी चीनी मिलें संचालित हो रही हैं, जिनकी कुल दैनिक गन्ना पेराई क्षमता 65,375 टन है।वर्ष 2017 और वर्ष 2022 में प्रदेश में लोकप्रिय सरकार के गठन के बाद सहकारी चीनी उद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं, जिनमें तकनीकी उच्चीकरण और क्षमता विस्तार शामिल हैं। इन प्रयासों के फलस्वरूप, सहकारी चीनी मिलों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed