{"_id":"6103797afac772556273bb88","slug":"up-preparations-will-be-made-to-call-the-booth-by-calling-those-who-do-not-take-the-second-dose-will-be-called-from-the-cm-help-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दूसरी डोज न लेने वालों को फोन कर बूथ पर बुलाने की तैयारी, सीएम हेल्प लाइन से किया जाएगा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दूसरी डोज न लेने वालों को फोन कर बूथ पर बुलाने की तैयारी, सीएम हेल्प लाइन से किया जाएगा फोन
Fri, 30 Jul 2021 09:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:30 AM IST
सार
जिन लोगों ने पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं ली है उनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिन लोगों ने पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं ली है उनकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से कॉल करके टीकाकरण केंद्र पर बुलाया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिया है। वे स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि डीएम व्यापारिक संगठनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठकें कर वैक्सीनेशन में उनका सहयोग लें। इस दौरान बताया गया कि अगस्त के लिए प्रदेश को दो करोड़ 85 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज आवंटित की गई है। इसमें एक करोड़ 54 लाख 97 हजार 770 वैक्सीन सरकारी केंद्र पर निशुल्क और 45 लाख 88 हजार 40 डोज प्राइवेट सेक्टर के लिए है।
विज्ञापन