फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations for major action in Bhatgaon case, many PCS officers may be dismissed, Abhishek Prakash is th

यूपी: भटगांव मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कई पीसीएस अधिकारी हो सकते हैं बर्खास्त

Wed, 26 Mar 2025 11:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Mar 2025 11:34 PM IST
सार

Bhatgaon land acquisition: यूपी के भटगांव भूमि अधिग्रहण घोटाले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। आईएएस अभिषेक प्रकाश इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Preparations for major action in Bhatgaon case, many PCS officers may be dismissed, Abhishek Prakash is th
सरकार इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भटगांव भूमि अधिग्रहण घोटाले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश को घूसखोरी के मामले के साथ ही इस मामले में भी चार्जशीट दी जाएगी। इसके साथ ही पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नियुक्ति विभाग में बुधवार की देर शाम तक भटगांव मामले से जुड़ी फाइल नहीं पहुंची, लेकिन बताया जा रहा है कि दोषियों को निलंबित करने के साथ ही वसूली संबंधी आदेश भी हो सकता है। ऐसे पीसीएस अधिकारी जिनके खिलाफ अन्य मामले भी चल रहे हैं उसके खिलाफ बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई पर भी विचार किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि नियुक्ति विभाग भ्रष्टाचारियों को कड़ा दंड देकर ऐसा संदेश देना चाहता है, जिससे दोबारा गड़बड़ी करने की हिम्मत कोई न जुटा सके।
विज्ञापन


उधर, राजस्व परिषद के एक अधिकारी का कहना है कि भटगांव मामले में दोषियों को निलंबित करने की तैयारी कर ली गई है। यह भी अध्ययन कराया जा रहा है कि वसूली के लिए किस अधिकारी के हिस्से में कितनी रकम आएगी। तहसीलदार से एसडीएम बन चुके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नियुक्ति विभाग से अनुरोध किया जाएगा। नयाब तहसीलदारों को निलंबत करने के साथ ही उन्हें पदावनत करने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम योगी बोले: प्रदेश में अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित होगा, संभल में 54 हिंदू तीर्थ खोजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed