फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations for a major reshuffle in the BJP organization, the process of election of divisional presiden

यूपी: भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया हो जाएगी पूरी

Wed, 11 Dec 2024 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 07:45 AM IST
सार

UP BJP Organization: विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा अब युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस करेगी। भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
UP: Preparations for a major reshuffle in the BJP organization, the process of election of divisional presiden
भाजपा संगठन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा अब युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस करेगी। प्रदेश भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में बैठक हुई। इसमें महिलाओं और युवाओं को संगठन में तरजीह देने पर मंथन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए मानक भी तय किए गए। यह भी तय किया गया है कि मंडल अध्यक्षों का नाम अब प्रदेश स्तर से ही तय किया जाएगा। साथ ही संगठन में युवाओं और महिलाओं को तरजीह देने के भी फैसले लिए गए हैं। सभी क्षेत्र के चुनाव अधिकारियों को हर हाल में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अवध क्षेत्र की बैठक राजधानी के विश्वसरैया सभागार में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री ने अवध क्षेत्र की बैठक में कहा कि प्रदेश में प्राथमिक सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान पूरा हो चुका है। बूथ समितियों के गठन और मण्डल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए शक्ति केंद्र स्तर पर विस्तारक तय किए जाएंगे। वो तीन दिन तक स्थानीय स्तर पर प्रवास कर बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय प्रेक्षक विनोद तावड़े ने पश्चिम क्षेत्र, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कानपुर क्षेत्र, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गोरखपुर क्षेत्र, सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने ब्रज क्षेत्र और संजय भाटिया ने काशी क्षेत्र में बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

मजबूत बूथ और मंडल इकाइयाें से मिलेगी 2027 में जीत: धर्मपाल

राजधानी में आयोजित कार्यशाला में संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि मजबूत बूथ और मंडल इकाइयां ही 2027 के चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में मदद करेंगी। विधानसभा और जिले में मंडल अध्यक्ष के चयन में समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। संगठन सशक्त बनाने में वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ भी लिया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल लोग ध्यान रखें कि उन्हें निर्णय अपनी पसंद से नहीं, संगठन हित में लेना है। कार्यशाला को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय, प्रदेश की सह चुनाव अधिकारी रंजना उपाध्याय, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। इसके अलावा जिला चुनाव अधिकारी-सहचुनाव अधिकारी, मंडलो के चुनाव अधिकारी सहित जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed