{"_id":"678e68cb403d75bfdd0c506f","slug":"up-preparation-to-open-medical-colleges-in-six-districts-of-the-state-tender-process-will-run-every-month-fo-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी, पीपीपी मॉडल के लिए हर माह चलेगी निविदा प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी, पीपीपी मॉडल के लिए हर माह चलेगी निविदा प्रक्रिया
Mon, 20 Jan 2025 08:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:46 PM IST
सार
Medical colleges in UP: यूपी के छह नए जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह जिले रामपुर, चित्रकूट, संत कबीरनगर, भदोही, बलिया और श्रावस्ती हैं।
विज्ञापन
MBBS SEAT IN UP
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के छह जिलों में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल में खुलन वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए अब हर माह निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस वर्ष प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना चल रही है। इसके तहत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की रणनीति बनाई गई है। मौजूदा दाखिला सत्र में संभल में एमबीबीएस की 50 सीटें, महराजगंज में 150, शामली में 150 सीट के साथ कॉलेज शुरू हो गए हैं। मऊ, हाथरस, कासंगज, बागपत में पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। मैनपुरी में पिछले माह मेडिकल कॉलेज बनाने वाले निवेशक का चयन कर लिया गया है। इसी तरह महोबा, हमीरपुर के लिए भी टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
बाकी बचे छह जिलों (रामपुर, चित्रकूट, संत कबीरनगर, भदोही, बलिया और श्रावस्ती) में निविदा प्रक्रिया चल रही है। इन जिलों में निवेशक का चयन करने के लिए हर माह निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत जिन जिलों के लिए निवेशक मिल जा रहे हैं, उन्हें अलग कर लिया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की रणनीति है कि वर्ष 2025 में जुलाई- अगस्त तक हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि अगले सत्र में एमबीबीएस का दाखिला शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन