फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparation of the new budget accelerated, instructions to provide the contents of the budget speech of the Finance Minister till 25

यूपी : नए बजट की तैयारी में आई तेजी, 25 तक वित्त मंत्री के बजट भाषण की सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश

Tue, 12 Apr 2022 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Apr 2022 09:49 PM IST
सार

शासन का वित्त विभाग इस समय वित्तीय वर्ष 2022-23 की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए विभागों से बजट प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Preparation of the new budget accelerated, instructions to provide the contents of the budget speech of the Finance Minister till 25
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नई सरकार के गठन बाद नए बजट की तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानमंडल के आगामी बजट सत्र के दौरान बजट भाषण के लिए विभागों से सूचनाएं मांग ली गई हैं। योगी 2.0 का पहला बजट सत्र मई के तीसरे सप्ताह में आहूत किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


शासन का वित्त विभाग इस समय वित्तीय वर्ष 2022-23 की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए विभागों से बजट प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री के बजट भाषण में सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों की रूपरेखा होती है व प्राथमिकताओं का संकेत मिलता है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने सभी विभागों से कहा है कि वे बजट सामग्री में अपने विभाग से संबंधित राज्य सरकार की प्रतिबद्धताओं, प्राथमिकताओं व विकास की कार्ययोजना की रूपरेखा, लोकोपयोगी योजनाओं व उनकी पूर्ति के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का स्पष्ट उल्लेख करें। इसके अलावा सरकार की नई योजनाओं, कार्यक्रमों का भी विवरण देने के साथ उनके कार्यान्वयन के बारे में की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी देने को कहा गया है। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि वे वित्त मंत्री के बजट भाषण से संबंधित सामग्री तीन प्रतियों में 25 अप्रैल तक वित्त विभाग को उपलब्ध करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed