फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparation for holding block chief elections till 15, oath of district panchayat members on 10 possible

यूपी : ब्लॉक प्रमुख चुनाव 15 तक कराने की तैयारी, जिला पंचायत सदस्यों की शपथ 10 को संभव

Mon, 05 Jul 2021 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Jul 2021 12:42 AM IST
सार

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि  ब्लॉक प्रमुख चुनाव 15 जुलाई तक कराने की योजना है। चुनाव तिथि पर निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Preparation for holding block chief elections till 15, oath of district panchayat members on 10 possible
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होने के बाद ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव 15 जुलाई तक कराने की तैयारी है। पंचायतीराज विभाग ने चुनाव की तिथि पर विचार विमर्श शुरू कर दिया है। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि  ब्लॉक प्रमुख चुनाव 15 जुलाई तक कराने की योजना है। चुनाव तिथि पर निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव व पौधरोपण अभियान के मद्देनजर वे लखनऊ से बाहर हैं। सोमवार को लखनऊ लौटकर चुनाव तिथि पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बता दें, प्रदेश की 826 क्षेत्र पंचायतों का बढ़ा हुआ कार्यकाल 17 सितंबर को खत्म होगा। लेकिन सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष में शानदार सफलता के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव भी जल्द से जल्द कराना चाहती है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद 10 जुलाई को एक साथ शपथ व पहली बैठक हो सकती है। इस संबंध में जल्दी ही आदेश जारी करने की तैयारी है। प्रदेश में जिला पंचायतों का बढ़ा हुआ कार्यकाल 13 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसके पहले जिला पंचायतों का गठन व पहली बैठक आवश्यक है। सूत्रों ने बताया कि सरकार 10 जुलाई को एक साथ सभी जिला पंचायतों में सदस्यों के शपथ ग्रहण व पहली बैठक का कार्यक्रम तय करने पर विचार कर रही है। हालांकि तिथि पर अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर होना है। उच्च स्तर पर प्रस्ताव पर मुहर लगते ही जिला पंचायतों के गठन, शपथ व पहली बैठक का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed