फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparation for action on officers who do not take charge

यूपी: कार्यभार ग्रहण न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब 

Sun, 31 Oct 2021 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Oct 2021 12:26 AM IST
सार

सरकार ने एक महीने के भीतर बड़ी संख्या में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई अफसर  तबादले रुकवाने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Preparation for action on officers who do not take charge
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने जिलाधिकारियों से ऐसे अफसरों की रिपोर्ट तलब की है, जिन्होंने तबादलों के बाद नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन


सरकार ने एक महीने के भीतर बड़ी संख्या में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई अफसर  तबादले रुकवाने का दबाव बना रहे हैं। सरकार को कई तबादले रोकने व बदलने भी पड़े। अब 31 अक्तूबर की समयसीमा बीतने के बाद शासन का रुख ऐसे अफसरों के खिलाफ सख्त हो गया है। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में सभी डीएम को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में एक  नवंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। इसके लिए सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पदों पर अधिकारियों का पदस्थ होना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है जिन अधिकारियों ने अब तक अपने तैनाती के जिले में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है। उन्होंने ऐसे अफसरों की सूची एडीएम स्तर के अधिकारी के हस्ताक्षर से नियुक्ति विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारियों को हिदायत दी है कि इन निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed