फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Premature heat waves arrive, Banda is the hottest district during the day and Etawah at night; rain may be

UP Weather: समय से पहले गर्मी की दस्तक, पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर; आज से कई इलाकों में हो सकती है बारिश

Wed, 18 Feb 2026 05:34 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 05:34 AM IST
सार

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को आगरा व बुंदेलखंड में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

विज्ञापन
UP: Premature heat waves arrive, Banda is the hottest district during the day and Etawah at night; rain may be
इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली से सटे जिलों और बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेशभर में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। झांसी, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि खासतौर पर आगरा और आसपास के जिलों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा संभव है।

विज्ञापन

ये जिला रहा सबसे गर्म

मंगलवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा में सबसे गर्म दिन रहा।वहीं हमीरपुर में 31.2 डिग्री और प्रयागराज में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इटावा में सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed