फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Politics: Akhilesh Yadav said, "The caste column in the SIR should also be increased; the BJP is a party th

UP : अखिलेश बोले-एसआईआर में जाति का कॉलम भी बढ़ाया जाए; भाजपा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पार्टी

Fri, 31 Oct 2025 08:05 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में दुकानें गिराए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार उन्हें वोट देने के एवज में रिटर्न गिफ्ट दे रही है।

विज्ञापन
UP Politics: Akhilesh Yadav said, "The caste column in the SIR should also be increased; the BJP is a party th
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जाति का कॉलम भी बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चैट जीपीटी की मानें तो आरएसएस ने ऐसा वातावरण पैदा किया, जिससे नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की। भाजपा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पार्टी है। साथ ही कहा कि सपा की सत्ता आने पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर तकनीकी विश्वविद्यालय बनाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय पर वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी चिंतक नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरदार पटेल का जो रास्ता था, वही पीडीए का रास्ता है। भाजपा सरकार पटेल के विचारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरदार पटेल ने नफरत फैलाने पर आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन


माफिया विकास दुबे की गाडी इसलिए पलटाई गई थी
अखिलेश ने कहा, माफिया विकास दुबे की गाडी इसलिए पलटाई गई थी कि कहीं उसके खुलासों से सरकार न पलट जाए। उन्होंने फिर दोहराया कि कानपुर के अखिलेश दुबे को भी सत्ता के संरक्षण के चलते बचाया जा रहा है। उन्होंने दीपोत्सव को लेकर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप मीडिया पर लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर जितना भेदभाव भारत में हुआ, उतना दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं दिखा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में दुकानें गिराए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार उन्हें वोट देने के एवज में रिटर्न गिफ्ट दे रही है। नेहरू के कारण कश्मीर का भारत में विलय न हो पाने संबंधी सत्ता पक्ष के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि 2014 में और आज भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।

रोजगार की गारंटी हो तो अडानी को फ्री में दे दें जमीन
अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा, मैं तेजस्वी से कहूंगा कि वे बिहार में अडानी का एक रुपये भी वापस कर दें और 10 हजार लोगों को नौकरी देने का शपथपत्र उनसे से ले लें। यहां बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में अडानी को एक रुपये लीज पर जमीन देने की आलोचना की थी।


पिछले दरवाजे से लागू किए जा रहे हैं कृषि काले कानून
अखिलेश यादव ने कहा कि जानकारी मिली है कि भाजपा सरकार मंडियों को निजी हाथों में सौंप रही है। किसानों के दबाव में रद हुए तीन कृषि काले कानूनों में मंडियों का निजीकरण भी शामिल था, जिसका विरोध किया गया था। अब पिछले दरवाजे से उन्हीं फैसलों को पुनः लागू किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed