फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police started work on the suggestion of Home Minister Amit Shah and Kiran Bedi.

गृहमंत्री अमित शाह व किरण बेदी के सुझाव पर यूपी पुलिस ने शुरू किया काम, 'बीट सिस्टम' होगा मजबूत

Sun, 01 Dec 2019 06:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
UP Police started work on the suggestion of Home Minister Amit Shah and Kiran Bedi.
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

राजधानी में हुई पुलिस सांइस कांग्रेस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह और पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने बीट सिस्टम को मजबूत करने का सुझाव दिया था। यूपी पुलिस ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल बीट इंचार्ज को सीयूजी नंबर देने का निर्णय किया गया है ताकि क्षेत्र के लोगों को संपर्क करने में आसानी हो।

विज्ञापन


डीजीपी ने शनिवार को एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री, एडीजी मुख्यालय बीपी जोगदंड, एडीजी क्राइम केएस प्रताप कुमार और आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार के साथ गहन चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से बीट सिस्टम को मजबूत करने पर फोकस रहा। चंडीगढ़ में लागू ‘ई-बीट कांसेप्ट’ का भी परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही डीजीपी के सामने चंडीगढ़ मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। गृहमंत्री ने चंडीगढ़ मॉडल के अध्ययन की बात भी कही थी। डीजीपी ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों में बीट सिस्टम को लेकर जारी सर्कुलर भी निकलवा रहे हैं, ताकि उसमें अधिक से अधिक सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बीट के सिपाहियों की जिम्मेदारियां और अधिकार दोनों बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित बीट क्षेत्र के किसी भी मामले में बीट इंचार्ज की राय जरूरी होगी। साथ ही पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन भी बीट का दरोगा या सिपाही करेगा।

क्या है चंडीगढ़ का ई-बीट कांसेप्ट

UP Police started work on the suggestion of Home Minister Amit Shah and Kiran Bedi.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में बीट सिस्टम को मजबूत करने के लिए ई-बीट सिस्टम शुरू किया गया है। यह सिस्टम पूरी तरह से एप और वेबसाइट आधारित है। इसके जरिए थाने से लेकर एसएसपी स्तर तक बीट के सिपाही की रियल टाइम लोकेशन जानी जा सकती है।

चंडीगढ़ मॉडल में इन छह बिंदुओं पर फोकस  
सिटीजन सर्विस डिलीवरी : किराएदार, नौकर, एम्पलाई, चरित्र प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण, स्थानीय समस्याएं और अपने थाने को जानें।
डाटाबैंक सर्विस : महत्वपूर्ण स्थान, धार्मिक स्थान, प्रमुख नागरिक, कल्याणकारी संघ, वाइटल इंस्टालेशन, आर्म डीलर, स्कूल और संस्थान।
बाइक पेट्रोलिंग : बीट वाइज बाइक पेट्रोल मॉनिटरिंग, 100 नंबर कॉल और क्राइम मैप का विश्लेषण।
क्षेत्र में उपस्थिति :  बीट बॉक्स, फेसियल अटेंडेंस, रियल टाइम लोकेशन, 100 नंबर कॉल रिस्पांस।
रेगुलर चेकिंग : अराजक तत्व, गार्ड, पब्लिक सर्विस व्हीकल, स्क्रैप डीलर, पार्किंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और विदेशी नागरिक।
इंटीग्रेशन : निरोधात्मक कार्रवाई, अनजान लोगों के बारे में जानकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed