फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police sp cars Trounced father and son

यूपी के एक एसपी की कार ने बाप-बेटे को जिंदा रौंदा

Tue, 06 Oct 2015 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ Updated Tue, 06 Oct 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
up police sp cars Trounced father and son

लखनऊ से मीटिंग कर लौट रहे लखीमपुर खीरी के एसपी अखिलेश चौरसिया की कार ने हरगांव इलाके में बड़ेलिया गांव के निकट एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। टक्कर से एसपी की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हरगांव इलाके के जनेवापुरवा बड़ेलिया गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ गुड्डू (28) अपने पांच साल के बेटे सचिन के साथ मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से तेंदुआ गांव स्थित ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


तभी हरगांव में बड़ेलिया गांव के करीब सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर के एसपी अखिलेश चौरसिया की कार ने अनिल की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त एसपी की गाड़ी को ड्राइवर शिवनाथ वर्मा चला रहा था। हरगांव पुलिस गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को लेकर जिला अस्पताल भागी, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, दुर्घटना के बाद खीरी के एसपी को दूसरे वाहन से आगे के लिए रवाना किया गया। वह लखनऊ से मीटिंग कर सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जा रहे थे। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि जिले के पुलिस अधिकारियों ने परिवारीजनों को मदद का आश्वासन देकर शांत करा दिया।


इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लखीमपुर खीरी के एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि बाइक सवार गलत दिशा में आ रहा था। जिसके कारण हादसा हो गया। घटना दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed