{"_id":"6257e6b5975ccb098671ec10","slug":"up-police-solved-the-issues-of-old-couple-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल हुआ वीडियो: यूपी पुलिस ने निपटाया 60 साल से विवाहित बुजुर्ग दंपती का विवाद, अब हर तरफ हो रही तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल हुआ वीडियो: यूपी पुलिस ने निपटाया 60 साल से विवाहित बुजुर्ग दंपती का विवाद, अब हर तरफ हो रही तारीफ
Thu, 14 Apr 2022 02:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:47 PM IST
सार
गोंडा के पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट हुआ वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के बीच विवाद शांत करवाकर उनके परिवार को बचा लिया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कई बार चूक को लेकर चर्चा में रहती है। इस दौरान कई ऐसे काम भी करती है जिससे कि उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा होती है। ऐसा ही हुआ है गोंडा जिले के कटरा बाजार इलाके में जहां पुलिस ने एक बुजुर्ग दंपती के बीच सुलह करवाई। इस घटना का वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया तो वायरल हो गया।
विज्ञापन
शादी के 60 वर्ष बाद आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर साथ रहने को राजी किया।
80 वर्षीय बुजुर्ग शिवनाथ निवासी ग्राम लोनियनपुरवा बनंगाव तथा उनकी पत्नी जनका देवी (75) ने बताया कि उनकी शादी को 60 वर्ष हो गये हैं। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा व कहासुनी हो गई थी। इसलिए काफी दिनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बातों को सुना गया। दोनों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने को राजी किया गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीवन भर कभी भी अलग न होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Gonda Police Care for Senior Citizens-दादा-दादी में झगड़ा हुआ, मामला गोंडा पुलिस के पास पहुंच गया, पुलिस थाने द्वारा समझाने पर दादा-दादी का झगड़ा खत्म. अब समझौता देखिए, दिल खुश हो जायेगा. @Uppolice @gondapolice pic.twitter.com/Pl7orZCWVV
— Santosh Mishra IPS (@IPS_SantoshM) April 13, 2022