फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment CM Yogi congratulated 60,244 successful candidates

UP Police Bharti: सफल अभ्यर्थियों को योगी ने दी बधाई, बोले-प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती निष्पक्ष संपन्न

Thu, 13 Mar 2025 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 04:33 PM IST
सार

UP Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को तोहफा दिया है। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल  अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने बधाई दी। आगे पढ़ें और जानें हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Police Recruitment CM Yogi congratulated 60,244 successful candidates
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित सभी 60,244 मेधावी और ऊर्जावान युवाओं को सफलता की हार्दिक बधाई। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से 12048 बेटियां प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने जा रही हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि शुचितापूर्ण रीति-नीति और निष्पक्ष तथा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आरक्षण प्रावधानों का पूरा अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पन्न इस चयन परीक्षा में कुल सामान्य वर्ग के 12937 अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग के 32052 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 14026 अभ्यर्थी व अनुसूचित जनजाति के 1229 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः- UP Police Bharti: 12048 महिलाएं पहनेंगी वर्दी, फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें मेरिट लिस्ट से लेकर हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने की अनंत शुभकामनाएं

यह सफलता आपकी मेधा, प्रतिभा और कौशल का परिणाम है। आपके गुरुजनों और अभिभावकों का आशीर्वाद है। आप सभी को उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने की अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन में संलग्न रहे उप्र पुलिस भर्ती एव॔ प्रोन्नति बोर्ड के सभी अधिकारियों एव॓ कर्मचारियों को साधुवाद।



यहां देखें मेरिट लिस्टः- 
 
            क्षैतिज आरक्षण की कट आफ
क. सं. श्रेणी  पदों की संख्या  चयनित अभ्यर्थियों की संख्या  लम्बवत आरक्षण की कट ऑफ  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी की कट ऑफ  भूतपूर्व सैनिक की कट ऑफ होमगार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट आफ  महिला श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट आफ 
1 अनारक्षित  24102  24102  225.75926  93.44588  114.44987 - 212.11992 
2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  6024  6024  209.26396  - - - 193.20711 
3 अन्य पिछड़ा वर्ग  16264  16264  216.58607  - 80.32114  - 200.95709 
4 अनुसूचित जाति  12650  12650  196.17614 - - - 180.09816 
5 अनुसूचित जन जाति 1204  1204  170.03020  - - - 146.62768 
  योग  60244  60244          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed