फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police recruitment board released the result of written test

सिपाही भर्ती 2018: पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया परिणाम, 62 हजार हुए सफल

Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
up police recruitment board released the result of written test
UP Police

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जनवरी 2018 में शुरू हुई सिपाही के 41520 पदों की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अगले चरण के लिए 62 हजार अभ्यर्थियों को चुना गया है। 6 दिसंबर से इन अभ्यर्थियों का परिक्षेत्रीय मुख्यालय पर अभिलेखों का सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 8 दिसंबर से बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद निर्धारित पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है। यानी 41520 पदों के लिए लगभग 62 हजार अभ्यर्थियों को अगले चरण केलिए चुना गया है। इन अभ्यर्थियों का 6 दिसंबर से प्रदेश के कुल 18 परिक्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ में अभिलेखों के सत्यापन होगा।
विज्ञापन


इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 8 दिसंबर से 11 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा कानपुर, झांसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी और प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। जीपी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के परिणाम देर रात तक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से देख सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

4704 महिला सिपाहियों की होगी भर्ती

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि सिपाहियों के 41520 पदों में से 18 हजार पीएसी के जवान होंगे जबकि शेष 23520 पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। यानी कुल 4704 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

22.78 लाख ने किया था आवेदन और 19 लाख ने दी थी परीक्षा
सिपाही के उक्त पदों के लिए इसी वर्ष 14 जनवरी को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए 22.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से लगभग 19 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसके लिए जून व अक्तूबर में परीक्षा हुई थी। परीक्षा में शामिल 19 लाख अभ्यर्थियों में से अगले चरण के लिए मेरिट के आधार पर लगभग 62 हजार अभ्यर्थियों को चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed