पढ़िए जरूरी खबर, सेना भर्ती रैली पांच फरवरी से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने के लिए लखनऊ और इसके आसपास के जिलों के
सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अधीन आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों के लिए पांच से 13 फरवरी तक कानपुर छावनी में भर्ती रैली होगी।
सैनिक जीडी, क्लर्क, एसकेटी, तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट) और ट्रेड्समैन के पदों के लिए होने वाली इस रैली में लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, गोंडा, हमीरपुर और फतेहपुर जिलों के करीब 60 से 80 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
कानपुर में ही 16 फरवरी को यूपी व उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की धार्मिक गुरू के पद के लिए भर्ती होगी।
निदेशक भर्ती मुख्यालय कर्नल आर चसवाल ने बताया कि गृह विभाग और कानपुर प्रशासन के साथ मिलकर भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
भर्ती रैली का कार्यक्रम
तारीख जिले
5 फरवरी उन्नाव
7 फरवरी कानपुर देहात
8 फरवरी लखनऊ
9 फरवरी महोबा व चित्रकूट
10 फरवरी बांदा, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज गोंडा व हमीरपुर
11 फरवरी कानपुर नगर
12 फरवरी फतेहपुर
13 फरवरी औरैया, बाराबंकी कन्नौज, गोंडा व हमीरपुर
(सैनिक क्लर्क व एसकेटी) व डीएससी में 48 साल की उम्र तक के पूर्व सैनिक