फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment 2023 New update for youth new change happen for recruitment to 67 thousand posts in UP

UP Police Recruitment 2023: युवाओं के लिए आया नया अपडेट, यूपी पुलिस में 67 हजार पदों पर भर्ती मे होगा ये बदलाव

Sat, 07 Oct 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांगा है। इस सुविधा के बाद अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों का बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2023 New update for youth new change happen for recruitment to 67 thousand posts in UP
UP Police Recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पुलिस के 67 हजार पदों पर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी खबर है।  पुलिस में नौकरी का सपना पालने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी में भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया गया है। 67 हजार पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांग लिया है। इस सुविधा के बाद से अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा ने बताया कि प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलसिलेवार तरीके से होने वाली इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता, लिहाजा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लागू होने पर अभ्यर्थी को बार-बार अपना विवरण नहीं देना होगा। 

अपना फोटो और हस्ताक्षर भी केवल एक बार ही अपलोड करना होगा। इस संबंध में भर्ती बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन का काम जिस कंपनी को सौंपा जाएगा, उसे साफ्टवेयर विकसित करना होगा। साथ ही, डिजिलॉकर के साथ प्रमुख बैंकों से लिंक, बल्क मैसेज भेजने की सुविधा होनी चाहिए।

ई-टीआरपी भी करेंगे शुरू
इसके अलावा भर्ती बोर्ड ने ई-टीआरपी (ई-ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट सिस्टम) की व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। इसके लिए ऐसी कंपनियों से आवेदन मांगे गये हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, पीएसयू और पुलिस बलों में भर्तियों का काम किया है।

कंपनी को अपने कर्मचारी बोर्ड के मुख्यालय में तैनात करने होंगे और भर्तियों से जुड़े समस्त डाटा का विश्लेषण करने के साथ उसे सत्यापित करना होगा।
 

25 लाख आवेदन आने की उम्मीद
इन पदों पर भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। बीते कई वर्षों से युवा यूपी पुलिस में नौकरी पाने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed