फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police on high alert after the announcement of Loksabha Election.

UP: चुनाव की घोषणा के साथ ही पुख्ता कानून-व्यवस्था में जुटी पुलिस, बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 17 Mar 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Mar 2024 12:34 AM IST
सार

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी जिला पुलिस और कमिश्नरेट को कार्ययोजना के तहत ही कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP Police on high alert after the announcement of Loksabha Election.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को भेज दिया है। साथ ही कार्ययोजना के मुताबिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें अवैध शराब की बिक्री, अवैध शस्त्र के कारोबार, लाइसेंसी शस्त्रों की दुकानों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने, सोशल मीडिया की निगरानी के साथ ही कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन दिए जाने, शराब या पैसा बांटे जाने के बारे में गोपनीय तरीके से सूचना एकत्र कर दोषियों के साथ ही माफिया और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिस कमिश्नरों के साथ ही जिले के पुलिस कप्तानों को मतदान से पहले, मतदान और मतगणना के दिन और ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का पुख्ता प्रबंध करने की रणनीति अभी से तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सकुशल चुनाव संपन्न कराने के साथ ही आचार संहिता का विधिक तरीकों से पालन कराने के लिए चेकलिस्ट का बुकलेट तैयार कर सभी जिलों को भेजने का फैसला किया गया है। साथ ही आबकारी, आयकर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ ही जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक निर्वाचन संबंधी सभी कार्यक्रमों व गोष्ठियों के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं, रोड शो, प्रचार, वाहनों के उपयोग, ध्वनि विस्तारक यंत्रों आदि का उपयोग निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक कराने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस मुख्यालय की कार्ययोजना के मुताबिक मतदान के दिन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बूथों पर पुलिस के अलावा पीएसी, अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी भ्रमण करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed