{"_id":"5d9c391a8ebc3e01431c15e6","slug":"up-police-has-become-a-synonym-of-murder-says-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, हत्या का पर्याय बनी यूपी पुलिस, वर्दीधारी महिला भी खाकी से सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, हत्या का पर्याय बनी यूपी पुलिस, वर्दीधारी महिला भी खाकी से सुरक्षित नहीं
Tue, 08 Oct 2019 01:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हत्या प्रदेश’ की पुलिस सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बन सुर्खियां बटोर रही है। भाजपा के विरोध में उठने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही करार देने का असंवैधानिक काम कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा राज में कानून-व्यवस्था तो ध्वस्त है ही, पार्टी अपनी कमी छिपाने के लिए दूसरों को ही दोषी ठहराने में संकोच नहीं करती है। लोकतंत्र में यह स्थिति चिंतनीय है।
विज्ञापन
अखिलेश ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में बेखौफ अपराधी रोज लूट, हत्या और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मानवाधिकार आयोग कई बार इसकी शिकायतों पर पुलिस, प्रशासन से जवाब मांग चुका है। उन्होंने चित्रकार और पत्रकारों के उत्पीड़न की भी निंदा की है।
विज्ञापन
अखिलेश ने इन घटनाओं का किया जिक्र
सपा अध्यक्ष ने कहा कि ललितपुर में खाकी की बर्बरता के शिकार युवक की आत्महत्या और फतेहपुर में पिस्टल के दम पर दारोगा द्वारा महिला कांस्टेबल से रेप की वारदात स्तब्ध करने वाली घटनाएं हैं। खाकी में तैनात महिला ही खाकी से सुरक्षित नहीं है तो फिर अन्य बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा?