{"_id":"666152e2296694a05104346d","slug":"up-police-encounter-with-a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25-thousand-he-was-shot-in-the-leg-cases-are-re-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, रायबरेली और सीतापुर में दर्ज हैं मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, रायबरेली और सीतापुर में दर्ज हैं मुकदमे
Thu, 06 Jun 2024 11:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:42 AM IST
सार
Police encounter: 25 हजार के इनामी बदमाश की बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सीतापुर में इस हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैरों में गोली लग गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर कोतवाली सिधौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक 25 हज़ार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। अंतर्जनपदीय बदमाश के विरुद्ध रायबरेली और सीतापुर में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
थाना रेउसा के बेदौरा गांव निवासी विजय लोनिया कई आपराधिक मामलों में वांछित था। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली सिधौली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह व स्वाट टीम के निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह की संयुक्त टीम बाड़ी से लक्ष्मनपुर मुडाडीह जाने वाली सड़क पर गोशाला तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान थानगांव थाना क्षेत्र में वांछित 25 हज़ार रूपये का इनामी अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी थाना रेउसा के लोनियनपुरवा बेदौरा गांव निवासी विजय कुमार की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद स्वाट निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बचाव में गोली चलाई। जो आरोपी के पैर में लगी। वह मौके पर गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 2 अदद जिंदा व 2 खोखा 315 बोर और एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसके पास से 12 हज़ार नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसपी चक्रेश मिश्र ने वताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर व अभ्यस्त किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीतापुर के अलावा रायबरेली के बछरांवा थाने ।के भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। ठीक होने पर जेल भेजा जाएगा।