{"_id":"60f67aee7915ce545122ed39","slug":"up-police-did-139-encounter-in-last-51-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर जमकर चला डंडा: 51 महीने में प्रदेश में 139 एनकाउंटर, 1574 करोड़ की संपत्ति भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर जमकर चला डंडा: 51 महीने में प्रदेश में 139 एनकाउंटर, 1574 करोड़ की संपत्ति भी जब्त
Tue, 20 Jul 2021 04:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:55 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गुजरे 51 महीने में 139 बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। इस दौरान 3196 अपराधी मुठभेड़ में घायल भी हुए। साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई 1574 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञापन
अवस्थी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। इसमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बदमाशों के अलावा 13 पुलिस कर्मी शहीद और 1122 पुलिस कर्मी घायल हुए। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 25 कुख्यात माफिया को चिन्हित कर उनके तथा गैंग के अपराधियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन