फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP police did 139 encounter in last 51 months.

अपराधियों पर जमकर चला डंडा: 51 महीने में प्रदेश में 139 एनकाउंटर, 1574 करोड़ की संपत्ति भी जब्त

Tue, 20 Jul 2021 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jul 2021 04:55 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।

विज्ञापन
UP police did 139 encounter in last 51 months.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गुजरे 51 महीने में 139 बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। इस दौरान 3196 अपराधी मुठभेड़ में घायल भी हुए। साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई 1574 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञापन


अवस्थी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। इसमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बदमाशों के अलावा 13 पुलिस कर्मी शहीद  और 1122 पुलिस कर्मी घायल हुए। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 25 कुख्यात माफिया को चिन्हित कर उनके तथा गैंग के अपराधियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed