{"_id":"5dd555e98ebc3e54e3791743","slug":"up-police-constable-result-2019-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Wed, 20 Nov 2019 08:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही के 49, 568 पदों पर भर्ती के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 31, 360 नागरिक पुलिस व 18,208 पीएसी के हैं। इसमें मेरिट के आधार पर कुल रिक्तियों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सफल 1,23,921 अभ्यर्थियों को अभिलेखों व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। यह संख्या कुल पदों की ढाई गुना है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के अफसरों के मुताबिक अब यूपी पुलिस को जल्द 49 हजार से अधिक जवान मिल जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए नवंबर 2018 में परीक्षा कराई थी। बोर्ड ने दस्तावेज व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। दस्तावेज व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के लंबवत आरक्षण श्रेणी के कट ऑफ अंक इस तरह हैं।
विज्ञापन
- अनारक्षित श्रेणी - 185.3465
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 172.3272
- अनुसूचित जाति - 145.3909
- अनुसूचित जनजाति - 114.1932
बोर्ड के अफसरों के मुताबिक दस्तावेज व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाए जा रहे अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जा रही है। इसमें परीक्षण केंद्र व परीक्षण की तिथि की सूचना भी शामिल है। सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, होमगार्ड, भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों व महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों व शारीरिक मानक परीक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दस्तावेज व शारीरिक मानक परीक्षण प्रारंभ होने की संभावित तिथि सूची प्रदर्शित होने के एक सप्ताह बाद की होगी। यह प्रक्रिया लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।