फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Constable Recruitment Exam they are increasing troubles of their own police With solver gang

UP Police Exam: सॉल्वर गैंग के साथ अपने ही खाकी की बढ़ा रहे मुसीबत, महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 10:07 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

सॉल्वर गैंग और खाकी को दागदार करने वाले मुसीबत बन रहे हैं। बिहार के भोजपुर से कई सॉल्वर परीक्षा देने आए हैं। तीन गिरफ्तार हो चुके हैं। बलरामपुर से दो सिपाहियों की गिरफ्तारी ने खाकी को दागदार कर दिया है।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment Exam they are increasing troubles of their own police With solver gang
UP Police Constable Recruitment Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी के लिए कुख्यात बिहार के सॉल्वर गैंग और यूपी पुलिस के कुछ कर्मचारी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की मुश्किलों को बढ़ा रहे हैं। बीते तीन दिन में बिहार के 3 और राजस्थान व हरियाणा के 1-1 सॉल्वर को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बलरामपुर से दो सिपाही पकड़ गए हैं, जिसमें से एक सॉल्वर बनकर परीक्षा दे रहा था। बिहार के तीनों सॉल्वर भोजपुर जिले के हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ कई अन्य सॉल्वर भी परीक्षा में सेंधमारी करने आए हैं। फिलहाल एसटीएफ इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि परीक्षाओं में बिहार, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के सॉल्वर गैंग सेंधमारी करते रहे हैं। बीते फरवरी माह में हुई सिपाही भर्ती की पहली लिखित परीक्षा के दौरान 30 से अधिक सॉल्वर पकड़े गए थे, जिनमें से 8 बिहार के थे। वहीं इस परीक्षा का पेपर लीक होने में भी बिहार के डॉ. शुभम मंडल ने अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही भर्ती की तरह आरओ-एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने में भी बिहार के कई पेपर लीक माफिया गिरोह के सदस्यों का नाम सामने आया था। हालांकि उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सॉल्वरों को पकड़ने में अब सफलता हासिल कर रहा है। इस तकनीक की मदद से उनका बचना मुश्किल होता जा रहा है।
 

तीन पुलिसकर्मी पकड़े जा चुके
बीते दिन की परीक्षा के दौरान प्रदेश पुलिस के तीन सिपाही भी गिरफ्तार किए गए हैं। गोरखपुर से सिपाही पिंकी को पकड़ा गया, जो परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी कर रही थी। इसी तरह बलरामपुर से दो सिपाही पकड़े गए हैं, जिसमें से एक वास्तविक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। 

 

बीते फरवरी माह में हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर आउट कराने में दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही विक्रम पहल को भी गिरफ्तार किया गया था। बीते वर्ष एसएससी की परीक्षा में भी अयोध्या पुलिस के सिपाही अच्युतानंद यादव का नाम सामने आया था। वह सॉल्वर गैंग संचालित कर रहा था और बिहार से सॉल्वर तलाश करके लाता था।

 

तीन दिन में 19.50 लाख से अधिक ने दी परीक्षा
बता दें कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में तीन दिन के दौरान 19.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो चुके हैं। बीते तीन दिन में कुल 19,84,645 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

इस दौरान परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास करने वाले 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। तीसरे दिन पुलिस ने 8 मुकदमे दर्ज किये जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed