{"_id":"6313f7a27863ca5f540221d4","slug":"up-police-a-cell-of-up-police-where-officers-are-sent-as-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police : पुलिस की एक ‘सजायाफ्ता शाखा’.... एसपी से ज्यादा डीआईजी और डीआईजी से ज्यादा एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police : पुलिस की एक ‘सजायाफ्ता शाखा’.... एसपी से ज्यादा डीआईजी और डीआईजी से ज्यादा एडीजी
Sun, 04 Sep 2022 12:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:28 PM IST
सार
UP Police : यह बदनाम सेल है- पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय। इस शाखा में अफसरों की इस कदर भरमार है कि यहां एसपी से ज्यादा डीआईजी और डीआईजी से ज्यादा एडीजी हो गए हैं। इसके उलट कई शाखाओं में अफसरों का अकाल है। प्रशिक्षण निदेशालय में इन दिनों यहां 2 डीजी, 9 एडीजी, पांच डीआईजी और दो एसपी तैनात हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी करतूतों से जिस अफसर ने ‘ऊपरवालों’ को नाराज किया, उसे पुलिस विभाग की ‘सजायाफ्ता’ सेल में डाल दिया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी रैंक क्या है। यह बदनाम सेल है- पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय। इस शाखा में अफसरों की इस कदर भरमार है कि यहां एसपी से ज्यादा डीआईजी और डीआईजी से ज्यादा एडीजी हो गए हैं। इसके उलट कई शाखाओं में अफसरों का अकाल है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण निदेशालय में इन दिनों यहां 2 डीजी, 9 एडीजी, पांच डीआईजी और दो एसपी तैनात हैं। नियम केअनुसार यहां डीजी का एक, एडीजी का तीन, आईजी के पांच और डीआईजी के दो पद होने चाहिए। यह स्थिति भी तब है जबकि पुलिस विभाग में कई पद तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। मसलन, एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन का पद लंबे समय से खाली है। फिलहाल एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव के पास इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा में डीजी का पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन
इसका अतिरिक्त चार्ज भर्ती बोर्ड के चेयरमैन आरके विश्वकर्मा के पास है। पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त चार्ज डीजीपी के जीएसओ एन. रविंदर के पास है। यहां तैनात रहे बीपी जोगदंड को एक अगस्त को कानपुर का पुलिस आयुक्त बनाने के बाद से ही यह पद खाली है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग में तैनात डीजी और एडीजी
डीजी प्रशिक्षण निदेशालय आरपी सिंह, मुख्यालय पर तैनात डीजी संजय एम तरडे, एडीजी तनुजा श्रीवास्तव, एडीजी पीटीएस मेरठ अंजू गुप्ता, एडीजी पीटीएस सुल्तानपुर अजय आनंद, एडीजी पीटीसी सीतापुर जकी अहमद, एडीजी एटीसी सीतापुर सुजीत पांडेय, बीआर अकादमी में तैनात जय नारायण सिंह, एडीजी पीटीसी मुरादाबाद रवि जोसेफ लोक्कु, एडीजी पीटीएस जालौन ज्योति नारायण, एडीजी पीटीएस उन्नाव नवनीत सिकेरा।
एक माह से प्रतीक्षारत हैं दो एडीजी
लखनऊ पुलिस आयुक्त के पद से हटाए गए डीके ठाकुर और कानपुर पुलिस आयुक्त के पद से हटाए गए विजय सिंह मीणा प्रतीक्षारत हैं।