फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PM Modi likely to visit IGP, wedding bookings for November 19-30 cancelled; businessmen say...

UP : आईजीपी में पीएम मोदी के आने की संभावना, 19-30 नवंबर की शादियों की बुकिंग निरस्त; कारोबारी बोले...

Wed, 05 Nov 2025 10:27 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 10:27 PM IST
सार

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन्वेस्ट यूपी का आयोजन होना है। कार्यक्रम में पीएम मोदी के आने की सूचना है। 

विज्ञापन
UP: PM Modi likely to visit IGP, wedding bookings for November 19-30 cancelled; businessmen say...
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

नवंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाले इन्वेस्ट यूपी के कार्यक्रम की वजह से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19 से 30 नवंबर के बीच होने वाली शादियों की बुकिंग एलडीए ने निरस्त कर दी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी को आना है। एलडीए के इस फैसले से जहां टेंट व्यापारी नाराज हैं, वहीं एलडीए वीसी का कहना है कि ग्राहकों को अन्य विकल्प दिए गए हैं। पीएम के न आने की स्थिति में बुकिंग रद्द नहीं होगी।

विज्ञापन


इनवेस्ट यूपी के तहत 24 नवंबर को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होना है, जिसमें पीएम मोदी के आने की संभावना है। ऐसे में एलडीए ने 19 से लेकर 30 नवंबर के बीच होने वाली शादियों की बुकिंग रद्द कर दी है। 40-50 शादियों की बुकिंग ऐसे वक्त में रद्द की गई है जब शादी वाले घरों के पास सिर्फ 10 दिन का समय बचा है। 
विज्ञापन


मामले में टेंट कारोबारियों ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्रस एंड डेकोरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि बुकिंग रद्द किए जाने से शादी वाले परिवारों के साथ साथ व्यापारियों पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इससे जहां शादी वाले घर परेशान होंगे वहीं टेंट कारोबारियों का भी नुकसान है। क्योंकि, आईजीपी में जिन व्यापारियों ने बुकिंग ले रखी थी उनका भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पीएम आए तभी रद्द होगी बुकिंग
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन्वेस्ट यूपी का आयोजन होना है। कार्यक्रम में पीएम मोदी के आने की सूचना है। इनवेस्ट यूपी की ओर से इस आशय का पत्र भी आया है। विकल्प के तौर पर एलडीए के जो गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी सेंटर हैं उनमें बुकिंग के लिए सुझाव दिया जा रहा है। 

इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी शादी की तारीख शिफ्ट भी कर रहे हैं, उनकी बुकिंग दिसंबर में शिफ्ट की जा रही है। अगर पीएम मोदी नहीं आए तो बुकिंग रद्द नहीं होंगी और जो परिवार शादी का आयोजन करना चाहता है वह करा सकेगा। इसके अलावा जिनकी बुकिंग निरस्त होगी उनको पूरा पैसा वापस किया जाएगा।


एलडीए निकाले बीच का रास्ता
टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि पीएम मोदी को एक दिन आना है, लेकिन शेष दिन तो आईजीपी खाली रहेगा। इन 11 दिन एलडीए का तो कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन, बुकिंग कैंसिल होने से व्यापारियों का करीब एक करोड़ का नुकसान हो जाएगा।









 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed