फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Platelets and plasma will be available in all blood banks of the state

यूपी : राज्य के सभी ब्लड बैंकों में मिल पाएगा प्लेटलेट्स और प्लाज्मा

Sun, 03 Oct 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित यादव, लखनऊ
अमित यादव, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Oct 2021 05:12 AM IST
सार

47 जिलों में बनेगी ब्लड कंपोनेंट यूनिट। दिसंबर अंत तक पूरा होगा काम।अभी 28 जिलों में ही है खून के कंपोनेंट अलग करने की है सुविधा।

विज्ञापन
UP: Platelets and plasma will be available in all blood banks of the state
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही खून (ब्लड) के साथ उसके कंपोनेंट (प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पैक्ड रेड ब्लड सेल व क्रॉयोप्रेसीपिटेट) की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 46 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। ब्लड कंपोनेंट की सुविधा शुरू करने के लिए उपकरणों की खरीद की जिम्मेदारी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन को दी गई है। दिसंबर अंत तक ब्लड कंपोनेंट (अवयव) की सुविधा सभी जिलों में मिलने लगेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 28 जिलों में ही ब्लड कंपोनेंट की सुविधा है। इस तकनीक से खून की एक यूनिट से उसके चार  कंपोनेंट प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पैक्ड रेड ब्लड सेल (पीआरबीसी) व क्रॉयोप्रेसीपिटेट बनाए जाते हैं। इससे एक यूनिट खून से चार अलग-अलग मरीजों की जान बचाई जा सकती है। डेंगू के मरीजों के लिए सबसे अधिक प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


सामान्य खून की कमी वाले मरीजों को पीआरबीसी, जलने के कारण गंभीर हुए मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत होती है। जिन जिलों में ब्लड कंपोनेंट को अलग करने की सुविधा नहीं है वहां या तो निजी ब्लड बैंक या फिर पास के जिलों के ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीआरबीसी लेने के लिए मरीजों के परिवारीजन परेशान होते हैं। या फिर उन्हें पूरा खून ही चढ़ा दिया जाता है। अब 47 नए जिला अस्पतालों के ब्लड बैंक में कंपोनेट की सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में मिलेगी सुविधा
बलरामपुर, देवरिया, सीतापुर, बाराबंकी, कुशीनगर, बलिया, बदायूं, रामपुर, अमरोहा, प्रतापगढ़, पीलीभीत, सिद्धार्थ नगर, मैनपुरी, चंदौली, बुलंदशहर, बागपत, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गाजीपुर, हाथरस, एटा, फतेहपुर, कौशांबी, मऊ, कन्नौज, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, कानपुर देहात, जालौन, कासगंज, श्रावस्ती, भदोही, चित्रकूट, औरैया, रायबरेली, जौनपुर, बिजनौर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, ललितपुर, हरदोई, अमेठी, संभल, शामली और हापुड़।


47 ब्लड बैंक में कंपोनेंट यूनिट लगाने के लिए एफएसडीए से अनुमति मिल गई है। उपकरणों की खरीद के लिए मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन को बजट दे दिया गया है। नवंबर-दिसंबर तक सभी ब्लड बैंक में कंपोनेंट की सुविधा शुरू हो जाएगी।
- डॉ. अमरेश बहादुर सिंह, जीएम ब्लड बैंक और एनसीडी, एनएचएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed