{"_id":"6082f7948ebc3ed1e853d7b4","slug":"up-physicians-and-medical-workers-will-get-14-day-quarantine-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को मिलेगी 14 दिन की क्वारंटाइन लीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को मिलेगी 14 दिन की क्वारंटाइन लीव
Fri, 23 Apr 2021 10:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:06 PM IST
सार
चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को 14 दिन की क्वॉरेंटाइन लीव मिलेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को 14 दिन की क्वॉरेंटाइन लीव मिलेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगाई जा रही है। तमाम पॉजिटिव भी हो रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के अवकाश को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने नई गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
इसके तहत पहली बार जांच के बाद कोई चिकित्सक एवं कर्मचारी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे 7 दिन बाद दोबारा जांच करानी होगी। इस दौरान संबंधित चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी को 14 दिन की क्वारंटाइन लिव दी जाएगी। इसी तरह किसी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी के परिवार में कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसे तत्काल जांच करानी होगी।
विज्ञापन
यदि संबंधित चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो वह ड्यूटी करता रहेगा।इसी तरह विशेष परिस्थितियों में किसी को अवकाश की जरूरत होगी तो वह अपने विभागाध्यक्ष से अनुमति लेकर विशेष अवकाश ले सकेगा लेकिन विभागाध्यक्ष को इस बारे में स्वास्थ्य महानिदेशक को अवगत कराना होगा।
विज्ञापन
लंबे समय से अवकाश वालों की सूची तलब
स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षकों से लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सा कर्मियों का पूरा विवरण मांगा है। ऐसे चिकित्सा कर्मियों को चिन्हित कर पड़ताल की जाएगी कि वे महामारी के दौरान जानबूझकर अनुपस्थित तो नहीं रह रहे हैं।महानिदेशक ने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।