{"_id":"6a32d0e065cb6c9a6b04b412","slug":"up-physical-efficiency-test-for-sub-inspector-recruitment-to-be-held-from-june-29-to-july-1-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से एक जुलाई तक, जारी किया गया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से एक जुलाई तक, जारी किया गया कार्यक्रम
Wed, 17 Jun 2026 10:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:22 PM IST
सार
4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
14 व 15 मार्च को आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा
- फोटो : samvad
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन 29 जून से एक जुलाई तक होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर ट्रस्ट के दस्तावेजों ने खड़े किए कई सवाल, खर्च और निगरानी व्यवस्था को भी जांच रही एसआईटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजभर बोले- आपकी लंका में आग लगने वाली है, आइये हमारे घर; दो-चार किलो आलू, प्याज और बोरी भर गेहूं मिलेगा
आगामी 29 तथा 30 जून को इसका आयोजन होगा, जबकि एक जुलाई को रिजर्व डे रखा गया है। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से करीब एक हफ्ता दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर अपलोड किया जाएगा।